Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

इंदौर में पति-पत्नी को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश…

20

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो मैनेजर के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया, जहां से बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट कर जेवर और नगदी लूट ली, साथ ही एक कार को लेकर फरार हो गए। वहीं लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

 दरअसल, बाणगंगा पुलिस के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो मैनेजर पुष्पेन्द्र मित्तल के घर को लुटेरों ने निशाना बनाया। जिस में नकाबपोश बदमाश पुष्पेंद्र के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे, जब मैनेजर की नींद खुली तो शोर मचाया, जिसके बाद बदमाशों ने कमरे में घुसकर पुष्पेंद्र के परिवार को धमकाया और चाकू से डराकर गले की चेन और अंगूठी और दूसरे गहने और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए, भागते समय बदमाश होंडा सिटी कार भी ले गए। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें पिछले दिनों कनाड़िया थाना क्षेत्र में भी ऐसे ही बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

लुटेरों ने कमरे में घुसकर पुष्पेंद्र के परिवार को चाकू से डराया। तड़के 4:30 बजे बदमाश घर का दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुस गए और सीधे पुष्पेंद्र के बेडरूम में पहुंचे और यहां पर पुष्पेंद्र को डंडा मार कर जगाया। बदमाश पुष्पेंद्र से कैश मांग रहे थे और जेवर मांग रहे थे। बदमाश घर में खड़ी कार को भी ले गए और धार के आगे छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.