Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन...

अवैध शराब के खिलाफ एकजुट हुए तो बौखलाए आरोपी, अब महिलाओं और युवतियों को दे रहे धमकी

29

जबलपुर। अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ गांव की महिलाएं एकजुट हुई और थाने का घेराव करने से धंधेबाज नाराज हो गए। आरोपितो ने गांव की महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक धंधेबाज ने तो कुछ दिनों पूर्व एक युवती को खुलेआम धमकाया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, लेकिन पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय शिकायत का इंतजार कर रही है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

भेड़ाघाट के ग्राम कंतोरा में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जाती थी। इसके खिलाफ नौ फरवरी को गांव की महिलाओं ने भेड़ाघाट थाने का घेराव किया। जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इससे पुलिस भी बौखला गई। खानापूर्ति की कार्रवाई के लिए पुलिस ने आरोपियाें के घरों को खंगाला, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपियों ने घरों से अवैध शराब ही हटा दी। जिस कारण पुलिस को कुछ नहीं मिला।

इस घटना से नाराज अवैध शराब के धंधेबाज ने एक युवती को गांव की अन्य महिलाओं के सामने धमकाया। युवती की बहन का कुछ दिनों में विवाह होने वाला है। जिसके चलते बदमाश ने युवती को धमकाया कि जिस दिन उसकी बहन का विवाह होगा, वह शराब पीकर साथियों के साथ विवाह समरोह में पहुंचेगा और हंगामा करेगा, ताकि उसकी बहन की शादी टूट जाए। इससे युवती और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है।

जिस आरोपी द्वारा युवती को धमकाया जा रहा है, उसके खिलाफ भेड़ाघाट थाने में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने से बच रही है। यही कारण है कि आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह युवती समेत गांव की अन्य महिलाओं को धमका रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.