Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...

कमलनाथ इस दिन से हो जाएंगे भाजपा के साथ! सांसद बेटा नकुलनाथ ने दिया हिंट, कुछ देर में रवाना होंगे दिल्ली

34

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद ही कमलनाथ स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने X अकाउंट से कांग्रेस हटा दिया है, जिसके बाद से लोगों ने ये मान लिया है कि कमलनाथ और नकुलनाथ कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं।

इन सब के बीच खबर आ रही है कि कमलनाथ और नकुलनाथ 19 फरवरी यानि सोमवार को भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी कांग्रेस नेता या कमलनाथ की ओर से अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन नकुलनाथ के X अकाउंट से कांग्रेस हटा देने के बाद कुछ लोग इसे भाजपा में शामिल होने की पुष्टि मान रहे हैं।

खबरों की मानें तो विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में कमलनाथ का कद घटा है, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे हैं। कमलनाथ पिछले 4 दिनों से अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर चर्चा की। बताया जा रहा है कि कल देर रात कमलनाथ और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.