Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

‘हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे’, कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज करने पर भड़के राहुल गांधी

72

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के बैंक खाते सील करने की कार्रवाई को लोकतंत्र पर गहरा आघात करार दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी देश में बहुदलीय व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की इस असंवैधानिक कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और पार्टी अपने अधिकारों के लिए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सड़कों पर उतरेगी और जनता की अदालत में मोदी सरकार की तानाशाही का खुलासा करेगी।

तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे
राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा, ”डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।”

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ”सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए है। ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है। भाजपा ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा। इसीलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि इस देश में बहुदलीय व्यवस्था को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। हम सडकों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के खिलाफ पुरज़ोर तरह से लड़ेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.