Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज...

संस्कारधानी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा नर्मदा जन्मोत्सव, आशीर्वाद लेने पहुंचे कई दिग्गज नेता.

51

जबलपुर। आज पूरा मध्यप्रदेश नर्मदा भक्ति में लीन है। संस्कारधानी जबलपुर में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नर्मदा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां कई हजारों की तादाद में नर्मदा भक्त नर्मदा तटों पर पहुंचकर पूजन और दीपदान कर आशीर्वाद ले रहे हैं। और इसी क्रम में केबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भी नर्मदा का आशीर्वाद लेते हुए 1100 फीट की चुनरी मां नर्मदा को अर्पित करते हुए नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं दी।

गौरी घाट में राकेश सिंह के साथ साथ केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, विधायक रमेश मेंदोला, अभिलाष पांडे समेत अनेक जनप्रतिनिधि और साधु संतो की मौजूदगी में नर्मदा की महाआरती भी की गई। इसके बाद शाम को भी भव्य महाआरती की जाएगी। इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नर्मदा को स्वच्छ रखने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। लोगों से भी हम अपील करेंगे की नर्मदा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें साथ ही नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों के लिए भी योजना बनाई गई है। आने वाले दो सालों के अंदर कोई भी नाला नर्मदा में नहीं मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.