Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने द...

एक दिन बाद सगाई…ट्रेन के आगे कूद गया जवान, टुकड़ों में मिला शव

44

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बीएसएफ जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. जवान छुट्टी पर घर आया था, जिसकी एक दिन बाद ही सगाई होनी थी. वहीं जवान की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है. दोनों परिवार वालों का रो-रोकर बुरा बाल है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है.

जवान जबलपुर जिले के कुगवा गांव का रहने वाला था. जवान का नाम अश्विनी कुमार पटेल है, जिसकी उम्र 26 साल थी. 15 फरवरी की दोपहर अश्विनी घरवालों से यह कहकर निकला था कि वह घूमने जा रहा है और थोड़ी देर में वापस आ जाएगा. अगले दिन यानि 16 फरवरी को जवान की सगाई होनी थी तो घर में खुशी का माहौल था और परिवार वाले सगाई की तैयारियों में लगे हुए थे. लेकिन जब जवान बहुत देर तक घर वापस नहीं आया तो घरवालों को उसकी चिंता होने लगी.

दोपहर का निकला हुआ अश्विनी शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसके नंबर पर कॉल किया लेकिन उसका नंबर ऑफ जा रहा था. परिवार वालों ने आस-पास ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इसके बाद घबराए परिवार वालों ने पुलिस थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस की टीम हरकत में आ गई और जवान अश्विनी का फोन ट्रेस कर उसकी लोकेशन सर्च की. मृतक अश्विनी के फोन की आखिरी लोकेशन भेड़ाघाट के पास मिली. पुलिस की टीम तुरंत भेड़ाघाट पहुंच गई और वहां जाकर जो देखा उनके होश उड़ गए.

ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा था शव

यहां रेलवे ट्रेक पर जवान अश्विनी का शव दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस की शिनाख्त में पता चला कि यह शव बीएसएफ जवान अश्विनी का ही है. पुलिस की टीम ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औ परिवार वालों को तुरंत सूचना दे दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. शादी का माहौल अब मातम में बदल गया है. मृतक जवान के परिवार वालों के मुताबिक, जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, जिसकी 16 फरवरी को सगाई और अप्रैल में शादी थी. मृतक बीएसएफ जवान पिछले तीन साल से सेना में नौकरी रहा था, जो कि असम के गुवाहटी में तैनात था.

गॉड आफ ऑनर से सम्मानित

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जवान का शव परिवार को सौंप दिया गया. मृतक जवान को आखिरी विदाई देने के लिए गांव की भीड़ उमड़ी. इस बीच बीएसएफ जवानों की ओर से अश्विनी को शहीद जवान को गॉड आफ ऑनर से सम्मानित किया गया है. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और जवान की आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.