Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

देश में लगातार घट रही गिद्धों की संख्या, अब पन्ना टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ ये काम..

38

पन्ना। गिद्ध देश ही नही पूरी दुनिया से खत्म हो रहे है कई प्रजातियां तो 95 फीसदी से अधिक खत्म हो चुकी है। इन्हें बचाने के लिये दुनियां भर के देश चिन्तित है फिर भी इनकी संख्या मे लगातार गिरावट आ रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व मे इनके महत्व को पहचानने इन्हें बचाने के लिये अनोखी पहल की गई है। जिसमें प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर इन्हे गिनकर जागरूकता फैलाने 16 से 18 फरवरी तक सभी स्थानों को चिन्हित करके इसकी गणना की गई।

जिसमें 13 जगह से आये जानकार प्रक्रति प्रेमी दिन रात जंगल मे रहकर गणना की। इसमें स्थानीय 4 प्रजातियों के साथ 3 प्रबासी प्रजातियां मिली है। कुल 7 प्रजातियां इस टाइगर रिजर्व में मौजूद है। हर साल की अपेक्षा इस साल बल्चरों की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि इस पन्ना टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक गिद्ध पाए जाएंगे जो कि अपने आप में रिकॉर्ड होगा हालांकि देश दुनिया में गिद्ध समाप्त हो रहे हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्ध अपने आप में संख्या बढ़ा रहे हैं। इसे प्रकृति के संतुलन में सबसे ज्यादा मदद मिल रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रकृति का नेचर ही ऐसा है कि कई हजार किलोमीटर की दूरी नाप कर गिद्ध यहां अपना रहवास बनाते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर कहते हैं कि हमें इनको संरक्षित करने के लिए पहल करनी चाहिए। हालांकि वह अनुकूलता पन्ना टाइगर रिजर्व में मौजूद है जिसके कारण गिद्ध यहां बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.