Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

तेल और गैस ने बदल दी कतर की तकदीर, आज इस देश में हर आदमी है करोड़पति

41

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर के दौर पर हैं. अभी हाल ही में कतर से 8 भारतीय सैनिकों की रिहाई हुई है. करीब 30 लाख की आबादी वाला यह छोटा सा देश आज अपनी अमीरी के लिए दुनिया भर में मशहूर है. एक दौर था जब इस देश की गिनती गरीब देशों में होती थी लेकिन तेल और गैस ने इस देश की तकदीर बदल डाली. साल 1973 का दौर आते-आते कतर के तेल प्रोडक्शन में जोरदार उछाल आया. देखते ही देखते कतर इस सेक्टर में कई देशों को टक्कर देने लगा.

साल 2023 तक कतर की जीडीपी (पीपीपी) 1 लाख 13 हजार डॉलर है. इसे भारतीय रुपए में देखे तो यह 94.36 लाख रुपए के करीब होती है. कतर की इकोनॉमी पॉजिटिव होने के साथ-साथ यहां के नागरिकों को सरकार कई सुविधाएं देती हैं. यहां के लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना होता. इनकम टैक्स के अलावा यहां के नागरिकों को सरकार से कई सुविधाएं मिलती है. यहां शिक्षा और चिकित्सा सुविधा भी फ्री है.

तेल और गैस ने बदली तकदीर

कतर की इकोनॉमी में सबसे बड़ा योगदान तेल और गैस का है. नैचुरल गैस की सप्लाई के मामले में कतर दुनिया में अव्वल नंबर है. साल 1939 से पहले तक कतर को गरीब देशों में गिना जाता था. लेकिन तेल और गैस के भंडार मिलने से इस देश की किस्मत बदलनी शुरु हो गई. एक दौर था जब कतर के पास खुद के लिए तेल और गैस नहीं था अब यह नैचुरल गैस का सबसे बड़ा सप्लायर बन चुका है.

18 मुल्कों में सबसे अमीर

तेल और गैस के दम पर कतर अब खाड़ी देशों में 18 मुल्कों में सबसे अमीर देश बन चुका है. नैचुरल रिसोर्सेज के दम पर कतर की इकोनॉमी आज काफी मजबूत हो चुकी है. बीते तीन साल में कतर की जीडीपी लगातार पॉजिटिव में रही है. कतर की ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स की बात करें तो यह 0.85 है. ये दर्शाता की यहां लोगों के विकास पर काफी ध्यान दिया जाता है.

90 हजार की सैन्य क्षमता

कतर में रहने वाले ज्यादातर लोग अलग अलग देशों से आते हैं. यहां की पूरी आबादी में से मात्र 12 फीसदी लोग ही कतर के मूल निवासी हैं, फौज की बात करें तो महज 90 हजार के आसपास सैन्य क्षमता है.कतर की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा हिंदूओं का है. 30 लाख की आबादी वाले इस देश में 15% आबादी हिंदू है. कतर के जिन देशों में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है उनमें जापान, साउथ कोरिया, भारत, चीन, सिंगापुर शामिल हैं. भारत के साथ कतर का एक्सपोर्ट 13.6 फीसदी के करीब है. तो वहीं इपोर्ट का आंकडां 4.17 फीसदी का है. कतर भारत से मशिनरी और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट इंपोर्ट करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.