Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

इजराइल के ‘विनाशकारी प्लान’ से उसके ‘अपने’ भी घबराए, की ये मांग

36

गाजा में हो रहे इजराइली हमलों में लगातार फिलिस्तीनी आम नागरिकों की जानें जा रही हैं. UN और दुनिया के तमाम मानव अधिकार संगठनों की अपील के बाद भी इजराइल की आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजा का 80 फीसदी पब्लिक स्ट्रक्चर इजराइल के हमलों में नष्ट हो गया है. अब इजराइल ने अपने हमले मिस्र-गाजा बॉर्डर ‘रफा’ पर भी शुरू कर दिए हैं. जिसके बाद अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर इजराइल का समर्थन करने वाले देश भी उसके खिलाफ होते नजर आ रहे हैं.

रफा में 10 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं. ये सभी शरणार्थी इजराइल हमलों से बचने के लिए यहां आए थे अब इजराइल ने यहा भी हमले शुरू कर दिए हैं. इजराइल के रफा ऑपरेशन की योजना की खबरों के बीच कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नेताओं ने गुरुवार को एक जॉइंट बयान में सीजफायर का अह्वान किया है.

रफा में इजराइली कार्रवाई पर चिंता

तीनों देशों के ओर से जारी जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि हम ऐसी खबरों से चिंतित हैं कि इज़राइल रफा में जमीनी हमले की योजना बना रहा है. रफा में इजराइल का सैन्य ऑपरेशन विनाशकारी होगा.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि नागरिकों से इलाका खाली कराने के बाद इजराइल रफा में हमास के खिलाफ हमले करेगा. बता दें दक्षिणी गाजा से विस्थापित हुए गाजावासियों के लिए रफा अंतिम स्थान हैं.

“सीजफायर एकतरफा नहीं हो सकता है”

बयान में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इजराइल से रफा पर हमले न करने की अपील की है. हालाकि बयान में ये भी कहा गया है कि सीजफायर एक तरफा नहीं हो सकता है, हमास को शेष बंधकों को छोड़ना होगा. बयान में कहा गया है, नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इजारइल हमास के हमले का बदला फिलिस्तीनी नागरिकों की जान लेकर नहीं ले सकता है. गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम की आवश्यकता है.

IDF प्रमुख ने गाजा में ग्राउंड इंवेजन शुरू करने से पहले ऐलान किया था हम अपने नागरिकों को रिहा कराने और हमास को खत्म करने के लिए ऑपरेशन शुरु कर रहे हैं. जंग के 131 दिन बीत जाने के बाद भी इजराइल इन दोनों में से एक भी लक्ष्य को नहीं पूरा कर पाया है. लेकिन उसके हमलों में अब तक करीब 29 हजार नागरिक मारे जा चुके हैं जिनमें ज्यादातर महीलाएं और बच्चें हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.