Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- किसानों को दिल्‍ली प्रवेश से रोकने की कार्रवाई निंदनीय

35

भोपाल कांग्रेस नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसान आंदोलन के मद्देनजर किसानों को दिल्‍ली में प्रवेश करने से रोकने की निंदा की है।

मीडिया से बातचीत में राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह किसानों के विरोध पर कहा कि हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने की सरकारी कार्रवाई की निंदा करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि हर दिन भाजपा, केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार विज्ञापन देती है । हम ‘मोदी की गारंटी’ देखते हैं। हां, मोदी की गारंटी थी, उन्होंने (केंद्र सरकार) किसानों के साथ बैठकें कीं, जिसमें निर्णय लिया गया कि एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा, किसानों पर मुकदमे वापस लिए जाएंगे, और लखीमपुर खीरी घटना में मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विडंबना यह है कि पीएम मोदी ने किसानों से संवाद करने के लिए कॉर्पोरेट मंत्री (पीयूष गोयल) को चुना है, वह कॉर्पोरेट जगत का प्रतिनिधित्व करते हैं और कॉर्पोरेट का हित इसी में निहित है किसानों का शोषण किया जाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों की मप्र में गिरफ्तारियां हो रही हैं। यहां तक तो हद हो गई कि कर्नाटक के किसानों को रेल से किस कानून के तहत मप्र में जबर्दस्‍ती उतार लिया गया। आखिर कौन से कानून के तहत उतार लिया गया। कानून का राज है कि जंगल राज है। सरकार की क्‍या मजबूरी थी। कर्नाटक के किसान नेता शांताकुमारजी की पत्‍नी के सर में चोट आई। इनने मध्‍य प्रदेश में कोई कानून व्‍यवस्‍था तो बिगड़नी नहीं थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.