Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं... विधानसभा में मर्यादा तार-तार! 'औकात' वाले बयान पर सदन में भारी हंगामा, सीएम और विपक्ष के बीच जबरदस्त...

हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर निकली बंपर भर्ती, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन, यहां देखें प्रक्रिया

26

रांची। नौकरी तलाश रहे युवकों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। झारखंड हाई कोर्ट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, झारखंड हाई कोर्ट में कई असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.jharhandhighcourt.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 22 मार्च है।

भर्ती की जानकारी

यह भर्ती अभियान झारखंड हाई कोर्ट, रांची में असिस्टेंट पद के लिए 55 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर पर टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

भर्ती के लिए आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, और अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मामले में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, बीसी-I के मामले में 37 वर्ष और बीसी- II श्रेणी के 38 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी, 2024 तक महिला (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II) और एसटी और एससी वर्ग (पुरुष और महिला दोनों के लिए) के मामले में 40 वर्ष होने चाहिए।

परीक्षा शुल्क

इन भर्ती में ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I, बी.सी.-II और अनरिजर्वड कैटेगरी के लिए परीक्षा शुल्क ₹500 रुपये हैं।वहीं, एससी और एसटी कैटेगरी वालों के लिए ₹125 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.