Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

हड्डियों को खोखला कर सकती हैं ये चीजें! आज ही बनाएं दूरी

36

शरीर का पूरा वजन हड्डियों के ढांचे पर टिका होता है इसलिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना बहुत जरूरी है. लेकिन आजकल ऑस्टियोपोरोसिस, लो बोन डेंसिटी, और ओस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हमारा अनहेल्दी और इनएक्टिव लाइफस्टाइल साथ ही खान पीन से जुड़ी खराब आदतों की वजह से ऐसे समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी जाती है जैसे कि फिजिकल एक्टिव रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना और कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे न्यूट्रिएंट्स अपनी डाइट में शामिल करने को कहा जाता है. क्योंकि हम जो भी खाते हैं, वो हमारे शरीर को लगता है. ऐसे में अगर हम अनहेल्दी फूड्स खाते हैं, तो इससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

आज हम बात करेंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें खाने से आपकी बोन्स को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में इन चीजों का सेवन कम करना चाहिए.

मीठी चीजें

आपने ये तो सुना ही होगा की किसी भी चीज कोओवरयूज हमें नुकसान पहुंचाता है. ऐसे ही ज्यादा मात्रा में शुगर खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आजकल डिब्बाबंद या पैकेट में मौजूद खाने की हर चीज में शुगर मिलाया जाता है, जो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है, इससे बोन डेंसिटी कम हो सकती है.

नमक

ज्यादा नमक खाने से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. लोगों को प्रोसेस्ड फूड और फास्ट फूड खाना बहुत पसंद होता है लेकिन इसमें ज्यादा मात्रा में नमक होता है, जो आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है.

आयरन

जी हां वैसे तो आयरन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन शरीर में आयरन की मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन में रुकावट आती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं.

सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक

लोग सोडा पीना बहुत पसंद करते हैं. लेकिन इसमें एस्पार्टेम और फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के कैल्शियम को अब्सॉर्ब करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है और इस तरह ये हड्डियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.