Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजधानी में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन आज, इन मुद्दों पर करने जा रही विधानसभा घेराव

26

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस का आज जंगी प्रदर्शन होगा। युवक कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करने जा रही है। युवा कांग्रेस प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करेगी। घेराव में हज़ारो कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी के साथ विधानसभा घेराव करने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता भी आज राजधानी भोपाल आ रहे है।

प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे पीसीसी से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से विधानसभा घेराव करने निकलेंगे।

मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध, महिला असुरक्षा और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव किया जा रहा है जिसमे हज़ारो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और कांग्रेस के विधायक और नेता इस प्रदर्श न में शामिल रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.