Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति...

प्रतापगढ़: आरओ, एआरओ परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करता पकड़ा गया नकलची

52

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में आज आरओ, एआरओ परीक्षा में राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज से एक अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल को ब्लू टूथ डिवाइस के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया। प्रतापगढ़ जिले के 35 केंद्रो पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा साढ़े नौ बजे शुरू हुई , लालगंज तहसील के राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इस परीक्षा केंद्र पर प्रताप गढ़ जिले के पट्टी तहसील के अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल पुत्र सुभाष चंद्र पटेल निवासी बेसहर पट्टी परीक्षा में बैठा था जो कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कर रहा था ,जिसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को हुई तो उसे तत्काल पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोतवाली लाल गंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अभ्यर्थी प्रवीण कुमार के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल सिम सहित तमाम उपकरण भी बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और इस गैंग में कितने लोग शामिल है इसकी भी पूछताछ पकड़े गए अभ्यर्थी से की जा रही है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.