Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली IGI पर टला बड़ा हादसा, बाल बाल बची यात्रियों की जान

30

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अमृतसर से आने वाली फ्लाइट उतरने के बाद टैक्सी-वे को पार कर गया। इस हादसे के बाद वो रनवे 15 मिनट के लिए ब्लॉक हो गया।समाचार एजेंसी के इनपुट के मुताबिक, रविवार को अमृतसर से दिल्ली के IGI पर लैंड होने के बाद इंडिगो का एक विमान टैक्सी-वे को पार कर गया। सूत्र के मुताबिक, A320 विमान रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया। घटना के बाद उड़ानों का परिचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

टोइंग वैग से पार्किंग बे पहुंचा विमान
सूत्र ने बताया कि बाद में इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंतिम छोर से पार्किंग बे तक ले गई। हालांकि, अभी इस घटना पर विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने पक्ष नहीं रखा है। आईजीआई देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जहां से प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें संचालित करता है। IGI पर चार परिचालन रनवे हैं। इससे पहले 31 जनवरी को इंडिगो द्वारा झारखंड के देवघर के लिए उड़ान रद्द करने के बाद यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन के वक्त दिल्ली के हवाई अड्डे पर हंगामा हो गया। यात्रियों ने एयरलाइन्स द्वारा लिए गए अचानक फैसले पर सवाल उठाए कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.