Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

किसी ने घर पर रखा, कोई भोज में बुला रहा… फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में ऐसे रखी जा रही विधायकों पर नजर

47

बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले क्या कुछ बड़ा खेला हो सकता है. ऐसा इसलिए क्यों कि जिस तरह से इस समय सूबे में राजनीतिक माहौल है उससे कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं. सोमवार को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है ऐसे में सभी दल अपने विधायकों को साधने में लग गए हैं.

सभी दलों के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती है. एक विधायक सत्ता की बाजी को पलटने का माद्दा रखता है. उसके एक वोट से या तो सरकार बन सकती है या फिर सरकार सत्ता से बेदखल भी हो सकती है. इस बीच खबर है कि शाम बजे जेडीयू की होने वाली है. फ्लोर टेस्ट से पहले ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

JDU ले रही विधायकों की हाजिरी

बीजेपी ने प्रशिक्षण के नाम पर अपने विधायकों को पिछले दो दिनों से बोधगया में शिफ्ट किया हुआ है. हालांकि पार्टी के दो विधायक रश्मि बर्मा और सिवान के एक विधायक प्रशिक्षण शिविर से नदारद है. वहीं जेडीयू रोज भोज के बहाने अपने विधायकों की हाजिरी ले रही है. बीते शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार के घर पर विधायकों का जमावड़ा लगा था. वहीं रविवार को मंत्री विजय चौधरी के घर पर विधायक इकट्ठा हुए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.