Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

एक साल की एफडी पर ये बैंक करा रहे हैं सबसे ज्यादा कमाई, कितना मिलता है रिटर्न

91

हाल ही में आरबीआई ने अपनी पॉलिसी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. जिसकी वजह से एक बार फिर से फिक्स्ड डिपॉजिट आकर्षण का केंद्र बन गई है. हाल ही में देश के सबसे बडे प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में इजाफा किया है. वैसे फिक्स्ड डिपॉजिट के मामले में प्रत्येक इंवेस्टर को कई बैंकों की ब्याज दराें को एनालाइज करना चाहिए. उसके बाद जिस बैंक में सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, उसमें निवेश करना चाहिए. आज हम आपके सामने करीब 6 बैंकों की एफडी की ब्याज दरों की लिस्ट लेकर आए हैं. ताकि पता चल सके कि़ कौन सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है.

एक साल की एफडी पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

    1. एचडीएफसी बैंक: एक साल की एफडी पर रेगुलर कस्टमर्स को 6.60 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.10 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. 15 महीने से 18 महीने की एफडी पर ब्याज दर 7.10 फीसदी. 18-21 महीने की एफडी पर बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है. 21 महीने से 2 साल 11 महीने के बीच एफडी पर बैंक 7 फीसदी ब्याज दे रहा है. 2 साल 11 महीने से 35 महीने के बीच की एफडी पर ब्याज दर 7.15 फीसदी है. नई दरें 9 फरवरी से लागू हो गई हैं.
    2. आईसीआईसीआई बैंक: आईसीआईसीआई बैंक एक साल की एफडी पर 7.40 फीसदी ब्याज देता है. 390 दिन से 15 महीने के बीच की एफडी पर यह रिटर्न 7.30 फीसदी है. 15 महीने से 2 साल तक की एफडी पर सालाना रिटर्न 7.05 फीसदी है. 2 साल से अधिक अवधि वाली एफडी पर बैंक 7 फीसदी ब्याज देता है. नई दरें 8 फरवरी, 2024 से लागू हो गईं.
    3. भारतीय स्टेट बैंक : देश के सबसे बडा सरकारी बैंक एसबीआई एक साल की एफडी पर 6.80 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. 2 से 3 साल की एफडी पर रिटर्न 7 फीसदी और 3 से 5 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी रिटर्न मिल रहा है. 5 साल से ज्यादा की एफडी पर रिटर्न 6.5 फीसदी है. नई दरें 27 दिसंबर, 2023 से लागू हैं.
    4. एक्सिस बैंक: एक्सिस बैंक 2 करोड़ रुपए से कम की एक साल की एफडी पर 6.7 फीसदी रिटर्न दे रहा है. 2 साल की एफडी पर रिटर्न 7.10 फीसदी है. 3 साल की एफडी पर 7.10 फीसदी और 5 साल की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता है. ये दरें 5 फरवरी 2024 से लागू हो गईं.
टक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक एक साल की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज देता है. 2 साल की एफडी पर 7.15 फीसदी और 3 या 4 साल की एफडी पर रिटर्न 7 फीसदी है. 5 साल की एफडी पर रिटर्न 6.20 फीसदी मिल रहा है.
  1. बैंक ऑफ बड़ौदा: 1-2 साल के बीच की एफडी पर बैंक 6.85 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. 2-3 साल की एफडी पर रिटर्न 7.25 फीसदी है. 4 साल की एफडी पर बैंक 6.5 फीसदी ब्याज दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.