Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला पहुंचे महाकाल की शरण, बोले- भस्म आरती में शामिल होकर महसूस की नई उर्जा

39

उज्जैन: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, सिंगर और बिग बॉस -9 के विनर प्रिंस नरूला ने शनिवार को महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए। वे तड़के सुबह भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। वे नंदी हॉल में प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा, ‘बहुत आनंद आया। महाकाल के दर्शन से ऊर्जा महसूस की। अपने लिए, परिवार और देश दुनिया के लिए कामना की है। बाबा महाकाल से से प्रार्थना है कि वह देश और दुनिया के साथ हमें बुरी नजरों से बचाकर रखें।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मनोरंजन जगत के फेमस मॉडल व हीरो प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए।

बता दें कि प्रिंस नरूला अब तक चार रियलिटी शो जीत चुके हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज 12 (2015), एमटीवी स्प्लिट्सविला 8 (2015), बिग बॉस 9 (2015-2016), और नच बलिए 9 (2019) समेत चार रियलिटी टीवी शो के विजेता रहे हैं। इसके अलावा छोटे पर्दे पर कई सीरिलयल्स में भी प्रिंस नरूला अभिनय कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.