Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

2 दोस्तों में ज्यादा शराब पीने की लगी शर्त, बिना पानी मिलाए नीट पीने से 1 की मौत

29

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन में एक व्यक्ति को दोस्त के साथ ज्यादा शराब पीने की शर्त की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। व्यक्ति ने दोस्त से शर्त जीतने के लिए नीट और ज्यादा शराब पी ली जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्त के बाद शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिजनों ने जल्द कार्रवाई के साथ आर्थिक मदद की मांग की है।

खरगोन जिले के चैनपुर थाना प्रभारी गणपत कनेल ने बताया कि झिरनिया में दो दोस्तों के बीच एक दूसरे से  ज्यादा शराब पीने की 5 सौ रुपए की शर्त लगी थी। दिनेश पिता गंगाराम उम्र 43 ने बिना पानी मिलाए पांच क्वार्टर बोतल लाल देशी शराब पी। दूसरे व्यक्ति अरुण ने तीन क्वार्टर सफेद देशी शराब का पी। जल्दी और ज्यादा पीने के चक्कर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दिनेश की हालत गंभीर थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिरनिया ले जाया गया। उसके बाद उसे खरगोन के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। वहीं अरुण भी बेहोश हो गया था, लेकिन स्थानीय अस्पताल में इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

पुलिस में दिए बयान में अरुण ने बताया कि गिरीश अग्रवाल, घोटू बंजारा और राधे बंजारा ने दिनेश और अरुण के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दिनेश और अरुण में ज्यादा शराब पीने को लेकर शर्त लग गई। अरुण ने बताया कि गिरीश और अन्य शराब लाकर देने वाले थे। फ्री की शराब मिल रही थी, इसलिए दोनों में शर्त लग गई। अरुण ने बताया कि गिरीश अग्रवाल, घोटू और राधे अंग्रेजी शराब पी जबकि, दिनेश लाल देसी शराब और उसने खुद सफेद देसी शराब पी थी।  उन तीनों ने ही शराब मंगा कर अरुण और दिनेश को दी थी।

थाना प्रभारी गणपत कनेल ने कहा कि बयानों के आधार पर दिनेश जो शराब पी थी वो बोतलें जब्त कर ली गई है। इसके अलावा जहां से शराब खरीदी गई थी वहां की शराब बोतलों के सैंपल भी लिए जाएंगे। वहीं दिनेश की मौत के बाद गिरीश अग्रवाल गोटू बंजारा और राधे बंजारा फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.