Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

‘दूसरी बेटी के बाद चिढ़ने लगे थे पति भरत’, 4 साल पहले ईशा देओल ने बयां किया था दर्द

66

दिग्गज एक्टर धम्रेंद्र और हेमा मिलानी की बड़ी बेटी ईशा देओल की निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई है. ईशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. मिली जानकारी के अनुसार ईशा और भरत तख्तानी ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने का ऐलान किया है. दोनों ने शादी के 12 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है. ईशा और भरत की दो बेटियां भी हैं. लेकिन इसी बीच ईशा की किताब के काफी चर्चे हो रहे हैं.

साल 2020 में ईशा देओल ने ‘अम्मा मिया: स्टोरीज, एडवाइस एंड रेसिपीज फ्रॉम वन मदर टू अनदर’ नाम की किताबें लिखी थीं. इन किताबों के जरिए उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर किया था. किताब में उन्होंने बताया था कि उनकी दूसरी बेटी के जन्म के बाद वह खुद को नेगलेट महसूस किया करती थीं. भरत उस दौरान चिढ़-चिढ़े रहा करते थे और उन्हें समय भी नहीं दिया करते थे.

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईशा देओल ने अपनी पेरेंटिंग बुक में लिखा था कि, उनके दूसरे बच्चे के बाद उन्होंने देखा कि भरत चिड़चिड़े हो गए थे और उनसे चिढ़ने लगे थे. भरत को लगने लगा था कि वह उनपर सही से ध्यान नहीं दे रही हैं. ये नैचुरल था, एक पति ऐसा महसूस करता है. क्योंकि उस वक्त वह राध्या के प्लेस्कूल और मिराया को लेकर बिजी थीं. अपनी किताब में ईशा ने उन बातों का भी जिक्र किया, जब वह भरत के कामों को भूल जाया करती थीं.

ईशा ने अपनी किताब में ये भी बताया कि उन्होंने अपनी गलतियों पर काम किया. अपनी लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए उन्होंने क्या-क्या किया, इस बात का जिक्र भी उनकी किताब में मौजूद है. पिछले साल जब हेमा मालिनी ने एक पार्टी होस्ट की थी. जिसमें उनके दमाद भरत तख्तानी ने शिरकत नहीं की थी. तब से ईशा और भरत की शादी चर्चा में बनी हुई थी. लंबे वक्त से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.