Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Paytm की तबाही में 11 लाख रिटेल, 514 विदेशी निवेशकों का पैसा फंसा

22

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की सख्ती के बाद पेटीएम के शेयर तीन कारोबारी सत्रों में 42 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि, मंगलवार को कंपनी के शेयर में पांच फीसदी तक उछाल देखने को मिला। इस तेजी के बावजूद कंपनी और उसके निवेशकों पर संकट बना हुआ है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कामकाज में अनियमितताएं दुरुस्त करने की आरबीआई की चेतावनी की लगातार अनदेखी करने वाली पेटीएम के शेयरों में 11 लाख रिटेल निवेशक और 514 विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) का पैसा फंसा हुआ है। इसके अलावा, म्यूचुअल फंड की 97 योजनाओं के जरिए भी निवेशकों की गाढ़ी कमाई फंसी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में पेटीएम में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी बढ़कर 4.99 फीसदी पहुंच गई। विदेशी निवेशकों का हिस्सा 2.80 फीसदी बढ़कर 63.27 फीसदी पहुंच गया। वहीं, 2 लाख रुपए तक की होल्डिंग वाले छोटे निवेशकों की होल्डिंग 4.57 फीसदी बढ़कर 12.85 फीसदी हो गई।

क‍िन्‍होंने क‍िया है सबसे ज्‍यादा न‍िवेश?

टॉप एफआईआई इंवेस्‍टर्स में बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड शामिल हैं। इनके पास पेटीएम में 1 फीसदी से ज्‍यादा हिस्सेदारी है। मिराए म्यूचुअल फंड शेयर में शीर्ष निवेशक था। दिसंबर तिमाही के अंत में संकटग्रस्त फिनटेक में इसकी 2.51 फीसदी हिस्सेदारी थी। निप्पॉन म्यूचुअल फंड के पास भी पेटीएम में 1 फीसदी से ज्‍यादा हिस्सेदारी थी। कम से कम 6 म्यूचुअल फंड स्‍कीमें थीं जिनका पेटीएम में 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का एक्सपोजर था।

ईडी ने RBI से मांगी रिपोर्ट

प्रवर्तन निदेशालय और वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने आरबीआई से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई सख्ती के मामले में रिपोर्ट मांगी है। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि पेटीएम में मनी लॉन्ड्रिंग नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। एजेंसियां पेटीएम के अलावा अन्य पेमेंट गेटवे कंपनियों की भी जांच कर रही हैं, जिनमें चीन के नियंत्रण वाली कंपनियों की हिस्सेदारी है।

RBI अधिकारियों से मिले सीईओ

पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात में नियामक की चिंताओं को दूर करने पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा, पेटीएम ने प्रतिबंध की 29 फरवरी की समय सीमा आगे बढ़ाने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.