Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जमीन बेचकर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश जाकर बदली नियत कर ली दूसरी शादी, अब भारत में दर दर इंसाफ के लिए भटक रहा पति

28

भारतीय छात्रों का कनाडा जाकर पढ़ाई करने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में विदेश में पक्के होने के लिए छात्र कई तरह के तरीके अपनाते है। इतना ही नहीं लड़कियां भी  विदेश  में पीआर लेने के लिए शादी का सहारा ले लेती है। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जहां भारत में शादी करके कनाडा गई एक लड़की ने फिर से विदेश में जाकर दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं उसने अपने भारत में ससुराल वालों को धोखा देते हुए उनके फोन नंबर भी ब्लाॅक कर दिए।

बता दें कि  मामला पंजाब के बटाला के नजदीकी गांव पेराेशाह से सामने आया है। यहां के रहने वाले हरमिंदर सिंह की पत्नी  पढ़ाई करने कनाडा चली गई. इसके बाद अपने पति को वहां नहीं बुलाया और कनाडा में दूसरी शादी कर ली।

वहीं अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में पुलिस के उच्चाधिकारियाें से परिवार के लोगों ने शिकायत की है। मामले की जानकारी देते हुए हरमिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले जिला बटाला के गांव की रहने वाली लड़की के साथ हुई थी। दाेनाें एक साथ पढ़ाई करते थे और परिवाराें की रजामंदी के साथ दाेनाें की शादी हुई।

शादी के करीब तीन महीने बाद उसकी पत्नी कनाडा चली गई थी।  इस दौरान वह पत्नी के कॉलेज की फीस भी पति ही भरता रहा. इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन भी बेच दी।

हरमिंदर सिंह ने बताया कि पहले तो उसकी पत्नी उसे कनाडा ले जाने के लिए कहती रही इतना ही नहीं दो-तीन बार उसने फाइल भी लगाई।  उसे कनाडा का वीजा नहीं मिला पाया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के एक साल बाद उनकी पत्नी पंजाब आई थी। जब वह यहां से गई, तो वह गर्भवती थी। मगर, कनाडा जाने के बाद उसकी पत्नी ने अपने परिवार की सहमति से गर्भपात करा लिया। अब उसके कनाडा में रहने वाले दोस्तों ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने कनाडा में दूसरी शादी कर ली है। इतना ही नहीं पति और उसके घरवालों का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। और तो और पत्नी को फोन करने पर वह गाली-गलौज करने लगती है और  ससुराल वालों को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।  युवक की की मां सुरजीत कौर ने कहा कि 12 साल से कनाडा जाने की उम्मीद में बैठे उसके बेटे काे धोखा मिला है, जिससे मन काे बहुत ठेस पहुंची है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.