Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पुणे के कारोबारी की हत्या, कोलकाता का जोड़ा गुवाहाटी में गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

38

गुवाहाटीः कोलकाता के रहने वाले एक जोड़े को यहां पुणे के एक व्यापारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि घटना सोमवार दोपहर को यहां के एक लक्जरी होटल में हुई जहां पीड़ित और जोड़ा ठहरे थे।

उन्होंने कहा, “पीड़ित की पहचान पुणे के 44 वर्षीय संदीप सुरेश कांबले के रूप में हुई जो सितंबर 2023 में कोलकाता की अपनी एक यात्रा के दौरान आरोपी महिला के संपर्क में आया था।” बराह ने कहा कि पीड़ित ने आरोपी महिला और अपने अंतरंग क्षणों की तस्वीरें खींची थीं।

कांबले पहले से शादीशुदा था और महिला से भी शादी करना चाहता था तथा उस पर अपने प्रेमी से अलग होने के लिए दबाव डालता रहता था। उन्होंने बताया कि ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक होटल में कारोबारी से मिलने और किसी तरह उसका मोबाइल फोन छीनने की योजना बनाई, जिसमें उनकी अतरंग तस्वीरें थी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्ति सोमवार को अलग-अलग गुवाहाटी आए। महिला कांबले से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिली और फिर रेडिसन ब्लू होटल रवाना हो गई, जहां उन्होंने ‘चेक-इन’ किया। महिला का 23 वर्षीय प्रेमी भी उसी होटल के दूसरे कमरे में रुका।

बराह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे, प्रेमी उनके कमरे में दाखिल हुआ और दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें कारोबारी घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब आरोपी जोड़ा घटना के बाद हवाई अड्डा जा रहा था, उस दौरान ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.