Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं... विधानसभा में मर्यादा तार-तार! 'औकात' वाले बयान पर सदन में भारी हंगामा, सीएम और विपक्ष के बीच जबरदस्त...

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे CM नीतीश, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

27

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार यानी आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात कही। बिहार में 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली में मोदी के साथ बैठक करेंगे।

नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत का सामना करना है, जिससे केवल पांच दिन पहले दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हो रही है। नीतीश के राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने की उम्मीद है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। जदयू सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के शीर्ष नेताओं से नीतीश की मुलाकात के दौरान राज्य में राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। इन छह सीटों में से दो पर वर्तमान में जदयू का कब्जा है जबकि दो राजद के खाते में हैं। जदयू के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े राज्यसभा के सदस्य हैं, वहीं राजद की दो सीट मनोज कुमार झा और मीसा भारती के पास है। एक सीट भाजपा के सुशील कुमार मोदी के पास है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं और एक सीट कांग्रेस के पास है, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.