Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंचकूला में HKRN दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, 4 सितंबर को दिल्ली में बैठक पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में ₹10,000 की भारी कटौती, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला करनाल के VIP रोड पर अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, दो साइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा हरियाणा के राज्य विश्वविद्यालयों में 4 साल से खाली पद होंगे खत्म: वित्त विभाग का सख्त आदेश, बहाली के... हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय क... लोहरदगा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की कवायद तेज, नगर परिषद ने शुरू की पहल बारिश में भी जारी है CGL व JPSC अभ्यर्थियों का महा-आंदोलन: कोर्ट जाने की तैयारी, सरकार को दिया अल्टी... झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर ऐतिहासिक फैसला: हेमंत सरकार ने 22 परीक्षाएं कीं रद्द, 2013 से अब तक की... चास में खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

ममता बनर्जी पर भड़की भाजपा सांसद, कहा- पहले खुद की गलतियां देखें फिर केंद्र सरकार से पैसे मांगे

62

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 21 लाख मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के श्रमिकों को 21 फरवरी तक उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान करेगी। उन्होंने बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने 48 घंटे का धरना किया था और केंद्र से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के लिए “ बकाया राशि” जारी करने की मांग की।

इसी बीच भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी के इस बयान पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, “मनरेगा में 4500 करोड़ का कोई हिसाब नहीं है… ममता बनर्जी पहले खुद की गलतियां देखें और केंद्र सरकार को हिसाब दें, उसके बाद केंद्र सरकार से पैसे मांगे… उन्होंने(ममता बनर्जी) जैसे विधानसभा में झूठ बोलकर वोट लिए थे वैसे ही वे लोकसभा में झूठ बोलकर वोट लेना चाहती हैं…”

बता दें कि ममता बनर्जी ने अपने धरने के समय कहा था कि, ‘‘केंद्र सरकार सोच रही है कि बंगाल को भूखा मार देंगे। हम उन्हें इसमें सफल नहीं होने देंगे… मुझ पर विश्वास रखें…। मैं धीरे-धीरे चरण दर चरण उस धनराशि को निकालने का प्रयास करूंगी, जो अभी फंसी हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह लड़ाई उन लोगों के लिए है जो वंचित हैं। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और बंगाल में एक भी गरीब को वंचित नहीं रहने देंगे। जब तक मैं जिंदा हूं आप लोगों के लिए लड़ती रहूंगी।’’ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगी और दावा किया कि अगर सभी विपक्षी दल एक साथ आ जाएं तो केंद्र की भाजपा सरकार जरूर गिर जाएगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं पूरी ताकत से खेलूंगी और जीतूंगी। यदि सभी राज्य, सभी प्रमुख संगठन और सभी क्षेत्रीय दल तथा राष्ट्रीय दल आगे आते हैं, तो मुझे लगता है कि भाजपा का पतन तय है। अगर भाजपा सोचती है कि वे यहां लंबे समय तक टिके रहेंगे तो यह गलत है। उन्होंने लंबे समय तक देश की जनता पर अत्याचार किया है।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.