Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतार दिया मौत के घाट , हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई गाड़ी..

36

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को ट्रक से कुचलवा दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई के बयान के बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंची और जब पत्नी से पूछताछ की तो उसने पुलिस के आगे सच उगल दिया।

बिरलाग्राम थाना पुलिस को 2 फरवरी की रात को नागदा जावरा हाईवे पर शव मिला था। पुलिस को मृतक के पास एक मोबाइल मिला था। जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी थी मृतक की पहचान अकबर मंसूरी ग्राम बछोड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब मृतक का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण हथियार से पेट और सीने के नीचे चोट आना और वाहन के द्वारा भी कुचला जाना बताया गया।

पुलिस ने मृतक के भाई अजीज के बयान लिए थे। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि उसका भाई और भाभी में अक्सर विवाद होता था मृतक के भाई का कहना था कि पास ही में रहने वाले एक व्यक्ति का घर पर आना-जाना था । इस व्यक्ति का मेरे भाई की हत्या में हाथ है। मेरी भाभी के साथ मिलकर उस व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की और सारा सच सामने आ गया अजीज ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया था पुलिस ने उसे पकड़ा तो आरोपी मुस्ताक ने पुलिस के आगे सारा सच बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.