Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यमुनानगर में पराली जलाने पर बड़ी कार्रवाई: 3 महीने बाद किसान पर FIR दर्ज, 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर... मुंबई के पूर्व कपड़ा कारोबारी शिवचरण गुप्ता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, 10 साल बाद बड़े भाई पहुंच... 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी, सांसद संज... करनाल की पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल... पंचकूला सीबीआई अदालत में 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की सुनवाई: आरोपी रिभव रिषी की जमानत पर 17 अग... हरियाणा में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु ध्वजारोहण की सूची जारी, सीएम नायब सैनी हांसी म... झारखंड जेपीएससी पेपर लीक में बड़ा खुलासा: सरगना अभय तिवारी ने बताई नौकरियों की रेट लिस्ट, JPSC अध्यक... विपक्ष के हंगामे के बीच FCRA संशोधन विधेयक 2026 JPC के पास भेजा गया, जानें 31 सदस्यीय समिति में कौन ... आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का आरोप: बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भ... 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया

बोर्ड परीक्षा से पहले ही हो गया कांड, एक साथ 17 स्टूडेंट के फॉर्म हुए रिजेक्ट, मामले जानकर आप भी हो जाएंगे हैरानबोर्ड परीक्षा से पहले ही हो गया कांड, एक साथ 17 स्टूडेंट के फॉर्म हुए रिजेक्ट, मामले जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

36

होशंगाबाद। जिले में 5 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले जिले के बानापुरा के शासकीय नेहरू माध्यमिक विद्यालय का एक अनोखा मामला सामने आया है यहां 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए विद्यालय में 17 छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वाध्यायी ( प्राइवेट ) फॉर्म भरा था जिनके फार्म और फीस विद्यालय में पदस्थ चपरासी लेकर फरार हो गया। दरसल, जब छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबन्धन की ओर से बताया गया कि आपका फॉर्म रिजेक्ट हो गया है।

जब छात्र-छात्राओं ने रिजेक्ट होने का कारण पता किया तो पता चला की उनकी फीस ही जमा नहीं हुई है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा का स्वाध्यायी ( प्राइवेट ) फॉर्म भरकर फॉर्म और फीस स्कूल के चपरासी गोविंद केवट को थी। गोविंद के द्वारा फॉर्म नहीं भरे गए और फीस के पैसे लेकर वह फरार हो गया। इस घटना के बाद छात्रों के परिजनों ने सिवनी मालवा थाने में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ये सब सिर्फ चपरासी अकेले नहीं कर सकता, बल्कि स्कूल प्रबंधन की भी इसमें मिलीभगत है। वहीं मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी.सिंह बिसेन को मामले की जानकारी मिलते ही उक्त चपरासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर स्कूल प्रबंधन को चपरासी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.