Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राहुल गांधी का कुत्ते के लिए दिखा अनोखा प्रेम, गाड़ी रोककर प्यार से पुचकारा…खिलाया बिस्किट

23

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के तहत आज धनबाद में जनसंपर्क के लिए निकले। राहुल गांधी ने रोड शो के जरिये धनबाद की जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। जामताड़ा के रास्ते बीते शनिवार को ही राहुल धनबाद पहुंचे थे। टुंडी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह राहुल का काफिला जनसंपर्क के लिए निकला। राहुल गोविंदपुर के रास्ते स्टील गेट, स्टेशन रोड, बैंकमोड़, करकेंद, महुदा होते हुए बोकारो की तरफ प्रस्थान कर गए।

धनबाद में जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। 500 गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल धनबाद की सड़कों से होते हुए निकले। राहुल को देखने के लिए धनबाद की जनता भी सड़कों पर दिखी। जगह- जगह राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे और लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। राहुल के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आज धनबाद में राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

दरअसल, जनसम्पर्क यात्रा के दौरान जब राहुल का काफिला धनबाद के बैंकमोड़ इलाके से गुजर रहा था उसी वक़्त राहुल ने अपनी गाड़ी रोककर एक कुत्ते को अपनी गोद मे ले लिया। राहुल ने डॉगी को पहले तो प्यार से पुचकारा और फिर बिस्किट भी खिलाया। राहुल के यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया। बता दें कि बेजुबानों के प्रति राहुल का लगाव कोई नया नहीं है।

इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी जानवरों के साथ खेलते हुए दिख चुके हैं। धनबाद के गोधर इलाके में जब राहुल का काफिला पहुंचा तो महिलाओं ने राहुल की गाड़ी को रोक लिया। राहुल ने भी उनकी भावनाओं को देखते हुए उनसे मुलाकात की। जनता के आग्रह पर राहुल वहां थोड़ी देर रुके और इस दौरान जन चौपाल के तहत स्थानीय लोगों से बातचीत की। राहुल लोगों से बातचीत के दौरान इलाके की समस्याओं से रूबरू भी हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.