Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क... मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा: दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पत्नी की आंखों के सामने पति ने तोड़ा दम Haryana Government: अर्बन कॉम्प्लेक्स में कब बनेगा मंजूर लघु सचिवालय? विजय बंसल ने मुख्यमंत्री सैनी ... Cyber Fraud Alert: बिना बैंक मैसेज आए खाली हो रहा है खाता! ठगी के इस नए पैंतरे से रहें सावधान Aadhaar Update: हरियाणा में खुलेंगे 35 नए डिजिटल आधार केंद्र, अब आसानी से अपडेट होगा आपका आधार कार्ड Haryana Budget Session: बजट सत्र से पहले हुड्डा आवास पर कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक, सरकार को घेर... Sonipat News: मां की तेरहवीं में गांव आया था परिवार, इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; जांच में ... HBSE Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बने पवन कुमार, सरकार ने दोबारा सौंपी कमान Good News: मेले के लिए रेलवे ने दी बड़ी सौगात, हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान; देखें पूरा टाइम-टेब... Panipat News: समालखा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

2 और 4 साल के बच्चे को फंदे पर लटका कर मां ने की आत्महत्या, एक साथ 3 मौतों से घर में मची चीख पुकार

30

गुरुर: शुक्रवार की शाम को गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेरा में एक घर में दो बच्चों और उनकी मां की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटना के बाद पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले दोनों बच्चों को गले में फंदा बांधी है फिर खुद भी साड़ी का फंदा बनाकर झूली है। पंखे के लिए लगाए जाने वाले हुक में फांसी लगाई है। मृतिका का नाम 26 वर्षीय हेमलता साहू पति तुमेश्वर साहू बताया जा रहा। तो वही उनके साथ 2 साल की बच्ची और 4 साल का बच्चा भी मौत को गले लगाया हुआ मिला है। इस बड़ी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की पूरी टीम  हरकत में आ गई है। घटनास्थल पर जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक महिला बच्चों सहित घर में अकेली थी। उनके पति तुमेश्वर गुरुर के अस्पताल में ठेकेदारी के तहत मिस्त्री कार्य करने के लिए गए थे। तो वही उनकी सास को तबीयत खराब होने पर उनके ससुर लिखन साहू द्वारा गुरुर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, सास को उल्टी दस्त हो रहा था। अपनी पत्नी को भर्ती कराकर जब ससुर लिखन साहू दोपहर तीन बजे घर आया तो आगे और पीछे दोनों साइड का दरवाजा अंदर से बंद था। तो उन्होंने अपने भाई के घर के दीवाल फांद कर अपने घर प्रवेश किया तो देखा तो बहू और बच्चे फंदे पर लटके हुए थे। ससुर का कहना है कि सुबह बच्चों को अपने साथ अस्पताल भी ले जाने वाले थे। लेकिन उनकी बहू ने मना कर दिया कि आज बच्चे नहीं जाएंगे।

महिला ने आखिर बच्चों सहित इस तरह से इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया जांच का विषय है? पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ जारी है। मृतिका ग्राम आमदी धमतरी से शादी होकर कोचेरा आई हुई थी। 2 साल की लड़की आंगनबाड़ी जाती थी। वही 4 साल का लड़का गुरुर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। घटनास्थल पर जांच के लिए एडिशनल एसपी सुशील नायक, एसडीओपी बोनिफास एक्का, गुरूर थाना प्रभारी भानु प्रताप साव, नायब तहसीलदार आशीष कुमार दिहारे, महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी,एसआई  कुलेश्वर यादव, आरक्षक दिनेश नेताम, योगेंद्र सिन्हा, प्रवीण राजपूत पीतांबर निषाद आदि जुटे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.