Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खाते में आ चुके थे 10 करोड़ से ज्यादा, पर सालों तक बेखबर रही महिला, अस्पताल में हुआ खुलासा

40

हर इंसान करोड़पति बनना चाहते है, लेकिन वह तभी मुमकिन हो सकता है। अगर आप मेहनत करो या फिर आपकी किस्मत आपका साथ दे रही हो। इस दुनिया में लोग उसी इंसान को सक्सेसफुल मानते है, जिसके पास बहुत सारा पैसा है। आपने कई लोगों की किस्मत के बारे में सुना होगा, जो रातों-रात करोड़पति बन जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों सामने आया है, जहां एक महिला करोड़पति बन गई लेकिन उसे पता ही नहीं चला।

दरअसल ये मामला इंगलैंड के लिंकनशायर से सामने आया है, जहां एक डेबोराह बर्गस नाम की महिला रातों-रात करोड़पति बन गई। हैरानी की बात ये है कि उसे कई महीनों तक इस बारे में कोई खबर ही नहीं थी। हालांकि जब उसे इस बात का पता चला तो उसे लगा कि मेरे साथ स्कैम हो रहा है। लेकिन इनकी बड़ी ही दिलचस्प थी और जब इन्हें अपनी दौलत के बारे में पता चला तो सुरक्षा के लिए पुलिस बुलवानी पड़ गई।

अस्पताल में चल रहा था इलाज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल की डेबोराह बर्गस ने पिछले साल 2023 अगस्त के महीने में नेशनल लॉटरी का टिकट खरीदा था। लेकिन वो इसे पूरी तरीके से भूल चुकी थी और कभी इसको लेकर उसने कभी पूछताछ या जांच पड़ताल नहीं की। एक दिन जब वो अपने एनीमिया के इलाज के लिए The Spires Hospital में एडमिट थी और अपना मेल चेक कर रही थी और उसे इस बात की जानकारी लगी कि उसने मिलियन पाउंड यानि 10,57,94,000 रुपये का इनाम जीत लिया है।

महिला ने बताया कि अपनी इस जीत के बाद उन्हें लगा कि कोई स्कैम हो रहा है, इस बारे में उन्होंने अपनी मां को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया और इस मामले की पुष्टि हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नेशनल लॉटरी के ऑपरेटर को फोन किया तो उन्हें ये बात समझ आई कि उसने इतनी तगड़ी लॉटरी जीती है। जैसे ही डेबोराह को यह कंफर्म हुआ उसने अपने बेटे को बताया और वो सभी छुट्टी पर निकल गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.