Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

हैदराबाद: आवारा कुत्तों ने एक साल के बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला

40

हैदराबाद: हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आवारा कुत्तों ने एक साल के बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला।  शमशाबाद आरजीआईए पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में शमशाबाद नगरपालिका के समा एन्क्लेव में गुरुवार को आवारा कुत्तों के हमले में एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

घटना उस वक्त हुई जब बच्चे के परिवार के सदस्य अपनी झोपड़ी में सो रहे थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि छह आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। इस दुखद घटना के बाद लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

बच्चे का परिवार महबूबनगर जिले के देवराकादरा का रहने वाला है। शमशाबाद नगर निकाय ने घटना के बाद शुक्रवार को कार्रवाई की और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कुत्ते पकड़ने वालों को तैनात किया।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसे भयानक मामले सामने आ चुके है। अभी पांच दिन पहले हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में एक किशोर लड़के को आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया था और उसे बचाने आई उसकी मां भी घायल हो गई थी।

दिसंबर 2023 में हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में एक और लड़के को आवारा कुत्ते ने घायल कर दिया था.

बहादुरपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदी मुसलाईगुड़ा के पास आवारा कुत्ते के हमले में एक 6 वर्षीय लड़का घायल हो गया।

मनोकोंदुर मंडल के पोचमपल्ली गांव में अपने अपार्टमेंट की इमारत के बाहर होमवर्क कर रही एक 13 वर्षीय लड़की पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

प्रदीप नाम के 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला, जिसके बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने कई कदम उठाए, लेकिन वे अपर्याप्त साबित हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.