Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बैरागढ़ में मिक्स लेन पर ठेलों की भरमार, न्यू मार्केट की तरह पार्किंग बनाने की जरूरत

30

 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड से बीआरटीएस लेन हटाने की बरसों पुरानी मांग जल्द ही पूरी हो जाएगी। अगले एक माह में कारिडोर पूरी तरह हट जाएगा। ऐसे में मेन रोड को ठेला मुक्त करना भी जरूरी है। वर्तमान में मिक्स लेन पर ठेला व्यवसाइयों ने कब्जा कर रखा है। मेन रोड पर पार्किंग विकसित करने के लिए इसे ठेला मुक्त करना जरूरी होगा।

बीआरटीएस मार्ग बनते समय नगर निगम ने मेन रोड के व्यापारियों को भरोसा दिलाया था कि अब यहां सड़क किनारे कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा, क्योंकि इसे रेड जोन बना दिया गया है। नगर निगम ने सख्ती से ठेले एवं फुटपाथी अतिक्रमण हटा दिए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही धीरे-धीरे यहां ठेले खड़े होने लगे। वर्तमान में मेन रोड को जोड़ने वाले तीनों रोड पर जाम लग रहा है। संत कंवरराम चौराहे के आसपास लंबे समय से सड़क पर फुटपाथी अतिक्रमण है। पंजाब नेशनल बैंक के पास सुबह एवं शाम के समय सब्जियों के ठेले खड़े होने लगे हैं। मिक्स लेने पर लगातार जाम लग रहा है। लेन हटने के बाद साइड रोड पर न्यू मार्केट की तरह पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव है।

मिक्स लेन पर रोक के बावजूद कब्जा होने के कारण व्यापारी बेहद परेशान हैं। व्यापारी कई बार इसकी शिकायत नगर निगम से कर चुके हैं लेकिन निगम का अमला गंभीर नहीं है। कई बार निगम का अमला कार्रवाई करता भी है तो इसकी सूचना ठेले वालों को लग जाती है। अमला आते ही पूरा मार्ग साफ हो जाता है। अमला रवाना होने के बाद यहां फिर से कब्जा हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर कब्जा होने से ट्रैफिक व्यवस्था तो बिगड़ती ही है, कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। नगर निगम जोन एक के पार्षद भी चाहते हैं कि मेन रोड से ठेले खड़े नहीं हों पर जोन समिति के प्रस्ताव पर भी अमल नहीं हो पा रहा है। कपड़ा संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी का कहना है कि मेन रोड पर बने डक्ट एवं दुकानों के सामने पार्किंग विकसित करने के लिए मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.