Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

सरकारी दफ्तर में रेप, क्लर्क ने बैगा महिला से की हैवानियत की हदें पार

25

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक बैगा महिला से सरकारी दफ्तर में दुष्कर्म की शर्मसार घटना सामने आई है। आरोप है कि दफ्तर में लीपिक ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला मंडला जिले का है। जहां एक बैगा समाज की महिला अपने जीजा के साथ बैगा जनजाति को मिलने वाली पोषण आहार योजना का लाभ लेने के लिए विकास अभिकरण कार्यालय गई थी।

दफतर में संबंधित क्लर्क ने उससे जाति प्रमाण पत्र लाने को कहा। फिर महिला का जीजा जाति प्रमाण पत्र लेने घर चला गया। इसी दौरान शासकीय क्लर्क ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का जीजा वापस आया तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद जीजा ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में हैं और पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि पीड़िता बैगा परियोजना से संबंधित कुछ योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तर पहुंची थी। जहां क्लर्क ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.