Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

बीयर पीने के बाद नहीं दिए पैसे… बार के मालिक ने फिल्मी स्टाइल में पीटा…

34

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में मंगलवार रात फिर सरेआम गुंडागर्दी की बड़ी घटना सामने आई है। शांति पैलेस-सांवराखेड़ी बायपास मार्ग स्थित बीयर बार के बाहर कुछ युवकों को लट्ठ से पीटा गया है, घसीटने और फिर रिवाल्वर अड़ाकर जमीन पर पटक कर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मारपीट करने वाले बीयर बार वाले बताए गए हैं, जिनसे युवक का बीयर के पैसों को लेकर विवाद होना सामने आ रहा है। इसी के बाद ये बेखौफ वारदात हुई। घायल का नाम मोहित पिता गोविंद निवासी  चिमनगंज क्षेत्र बताया गया है।

 उक्त युवक को नीलगंगा थाना पुलिस मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे जिला अस्पताल लेकर आई थी मेडिकल और प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसके बयान के लिए थाने ले गई। जहां बार के मोनू तिवारी, सोनू माली, विकास व लक्की के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया चार आरोपी हिरासत में है।

नीलगंगा थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। ये बार चलाते हैं। जिनका पैसों को लेकर कुछ युवकों से विवाद होने की बात पता चली है। घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं हिरासत में लिए गए बार वालों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.