Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आर्थिक तंगी दूर करना है तो जरूर धारण करें कछुए की अंगूठी, जानें क्या है नियम

30

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारे जीवन में होने वाली सभी घटनाएं सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के कारण घटित होती है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा के निराकरण के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो कछुए की आकृति वाली अंगूठी पहनना फायदेमंद हो सकता है।

देवी लक्ष्मी की कृपा

वास्तु के मुताबिक, कछुए की अंगूठी पहनना बेहद शुभ होता है। कछुए की अंगूठी धारण करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यदि आप किसी कारण से कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो कछुए वाली अंगूठी जरूर धारण करें।

कछुए की अंगूठी धारण करने के नियम

कछुए की अंगूठी को धारण करने से पहले उसकी शुद्धि जरूर करना चाहिए। अंगूठी को दूध और गंगाजल में कुछ घंटों के लिए डुबोकर रखना चाहिए। अंगूठी को धारण करने से पहले माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं। कछुए वाली अंगूठी को गुरुवार या शुक्रवार के दिन ही धारण करना चाहिए। वहीं इस हाथ की तर्जनी या मध्यमा उंगली में रही पहनना चाहिए।

गुरुवार के दिन करें धारण

गुरुवार के दिन कछुए वाली अंगूठी को धारण करना शुभ माना जाता है। यदि आप अंगूठी को 24 घंटे के लिए दूध या गंगाजल में रखना चाहते हैं तो शुक्रवार को लक्ष्मी माता की पूजा करने के बाद धारण कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.