Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रोहित और विराट कोहली के बीच दरार डालने की कोशिश? हरकतों से बाज नहीं आएंगे अंग्रेज!

32

हैदराबाद में टीम इंडिया को हार मिली और उसके बाद से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के हौंसले बुलंद हैं. अगला टेस्ट विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से होना है और इससे पहले अंग्रेजों की तैयारी और बयानबाजी शुरू हो चुकी है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो रोहित शर्मा और उनकी कप्तानी पर ऐसा कमेंट किया है जो उनके फैंस को कतई पसंद नहीं आएगा. साथ ही उनके बयान से ऐसा लग रहा है मानो वो विराट और रोहित के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हों. आइए आपको बताते हैं कि माइकल वॉन ने कहा क्या है?

रोहित की जगह विराट होते तो…

माइकल वॉन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर पहले टेस्ट में विराट कोहली के हाथों में कप्तानी होती तो टीम इंडिया कभी इंग्लैंड के खिलाफ नहीं हारती. वॉन के मुताबिक रोहित शर्मा हैदराबाद टेस्ट में पूरी तरह से खोए हुए थे. बता दें टीम इंडिया ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 190 रनों की बढ़त बनाई थी लेकिन इसके बावजूद इस मैच में उसे 28 रनों की हार झेलनी पड़ी. वॉन ने यूट्यूब चैनल क्लब प्रेयरी फायर पर कहा, ‘ टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी की काफी कमी खली. उस हफ्ते विराट की कप्तानी में भारत मैच नहीं हारता.’

रोहित पर वॉन का हमला

माइकल वॉन ने रोहित शर्मा के लिए कहा कि वो एक दिग्गज और महान खिलाड़ी हैं लेकिन हैदराबाद टेस्ट में वो बतौर कप्तान पूरी तरह सक्रिय नहीं थे. वॉन के मुताबिक रोहित शर्मा की कप्तानी औसत थी. साथ ही रोहित ने फील्ड प्लेसमेंट से लेकर गेंदबाजी में बदलाव तक कहीं अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. वॉन ने कहा कि टीम इंडिया के पास ऑली पोप के रिवर्स स्वीप का कोई जवाब ही नहीं था. बता दें वॉन इस तरह की बयानबाजी कर रोहित शर्मा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा अंग्रेज खिलाड़ी पहले भी करते रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को चाहिए कि वो अच्छा प्रदर्शन कर आलोचकों को जवाब दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.