Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली... Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल

मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान जारी, ZPM शुरुआती रुझान में MNF से आगे

75

मिजोरम विधानसभा चुनाव के सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर बढ़त बना ली है। टीवी चैनलों के अनुसार, जेडपीएम 11 सीट और एमएनएफ छह सीटों पर आगे है। मतगणना केंद्रों पर मौजूद ‘पीटीआई’ संवाददाताओं के अनुसार, जेडपीएम दो सीट पर और एमएनएफ एक सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेडपीएम एक सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सीट पर आगे है। राज्य की विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना 13 केंद्रों में की जा रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और ईवीएम में पड़े वोट की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र और 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ सीट पर जहां मतदाताओं की संख्या कम है, वहां केवल दो दौर की गिनती होगी, लेकिन अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में पांच दौर की गिनती होगी। मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं। मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.