Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो...

कुवैत में एक इमारत में लगी आग, 5 भारतीयों समेत 40 से ज्यादा लोगों की मौत

47

कुवैत के दक्षिणी मंगफ में एक इमारत में आग लग गई. घटना में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. आग से मरने वालों में 5 भारतीय भी हैं, जो केरल के बताए जा रहे हैं. कुवैत की मीडिया के मुताबिक, आग बुधवार सुबह लगी. कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के कई अस्पतालों में ले जाया गया है. मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा देने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है. 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमारे राजदूत शिविर में गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

इमारत में रहते हैं ज्यादातर मजदूर

रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुधवार सुबह 4:30 बजे एक लेबर कैंप के किचन में लगी. कुछ लोगों की मौत आग देखकर अपार्टमेंट से बाहर कूदने के बाद हुई, जबकि अन्य जलने और धुएं में सांस लेने के कारण मारे गए.

एक रिपोर्ट के अनुसार, इमारत में लगभग 195 मजदूर रहते हैं. उसका स्वामित्व एक मलयाली व्यवसायी केजी अब्राहम के पास है. हालांकि आग पर काबू पर पा लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.