Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रोहतास के एक घर में अचानक घुसा तेंदुआ तो परिवार ने कमरे में किया बंद, दहशत से रात भर नहीं सोए ग्रामीण

47

रोहतास: बिहार में रोहतास जिले के रिहायशी इलाके के एक घर में मंगलवार की देर शाम अचानक तेंदुआ घुस गया। जिस कारण मोहल्ले में अफरा- तफरी मच गई। कुछ देर में ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हालांकि, घर वालों की जैसे ही तेंदुए पर नजर पड़ी, वह घर से बाहर निकल गए और तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं, इसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई।

घर में घुसा तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम डेहरी के जगजीवन कॉलेज के पास लाला कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षिका शशिप्रभा के घर में तेंदुआ घुस गया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घर के लोगों ने साहस दिखाते हुए तेंदुआ को एक कमरे में बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फॉरेस्ट ऑफिसर अमित कुमार की मौजूदगी में रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन इंजेक्शन फेल होने से रेस्क्यू असफल रहा। इसी बीच वेटलैंडर के सहारे तेंदुआ रात में ही भाग निकला। हालांकि वन विभाग की रेस्क्यू चार टुकड़ी टीम अभी भी तेंदुए को खोजने में जुटी हुई है, लेकिन तेंदुए की दस्तक के बाद इलाके में दहशत है।

वन विभाग ने लोगों से की ये अपील
इधर, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि, रात और सुबह के समय घर से बाहर अकेले ना निकले। बच्चों और बूढ़े लोगों का विशेष ध्यान दिया जाए। सुरक्षा और सतर्कता के साथ सावधानी बरतते हुए घर से बाहर निकलें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.