Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ...

आम आदमी की तरह नहीं king की तरह लाइफ जीते हैं मुनव्वर फारूकी, इतने करोड़ की है नेटवर्थ, bigg-boss ने भी बनाया करोड़पति

32

बिग बॉस 17 का जहां ग्रैंड फिनाले हो चुका है वहीं शो को अपना विनर भी मिल चुका है। शो के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मुनव्वर फारूकी सलमान खान के रियलिटी शो के विजेता बने। मुनव्वर ने  अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण श्रीकांत माशेट्टी को हरा ट्राफी पर अपना कब्जा किया।

मुनव्वर को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख रुपये प्राइज मनी और एक चमचमाती Creta कार भी मिली। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी को कोई आम आदमी नहीं ब्लकि एक दिग्गज सेलेब्रिटी है। उनकी कुल नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुनव्वर स्टैंड-अप कॉमेडी शो, म्यूजिक एल्बम, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं।  इससे पहले मुनव्वर ने लॉक अप सीजन वन  जीता था। और अब बिग बॉस 17 के विनर बने। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने हर स्टैंड-अप कॉमेडी शो से 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये कमाते हैं।

इंस्टाग्राम पर मुनव्वर फारुकी के करीब 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहींस   एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए वे लगभग 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस 17 के लिए मुनव्वर फारुकी की फीस 7 लाख रुपये से 8 लाख रुपये प्रति हफ्ते के बीच थी. चूंकि फारुकी 12 सप्ताह तक बीबी 17 हाउस में रहे ऐसे में शो के लिए उन्हें कुल 84 लाख रुपये से 96 लाख रुपये के बीच मिले होंगे। वही   50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ, उन्हें 1.34 करोड़ रुपये से 1.46 करोड़ रुपये के बीच की राशि मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.