Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जयराम रमेश बोले- बीजेपी के दो भाई ईडी और सीबीआई, नीतीश पर भी कसा तंज

37

रविवार को बिहार की सत्ता में बदलाव क्या हुआ देश कि सियासी हवा ही बदल गई. नीतीश कुमार ने रविवार को महागठबंधन का साथ छोड़कर वापस एनडीए का दामन थाम लिया. उनके इस फैसले से न सिर्फ बिहार बल्कि देश की सियासत में भी बड़ा भूचाल आ गया. नीतीश कुमार के इस कदम के बाद से सभी विपक्षी दलों ने उनपर हमला किया है, इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है, साथ ही सीएए और ममता बनर्जी पर भी बयान दिया है.

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसा. अपने चुटीले अंदाज में रमेश ने कहा कि शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार जी अपना मफलर राज भवन में भूल गये. आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल जी चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए. वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़कर जाने की आशंका पहले से ही थी. उन्होंने कहा कि देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं.

सीएए-ममता पर क्या बोले जयराम रमेश

नीतीश कुमार के अलावा जयराम रमेश ने सीएए और ममता बनर्जी पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि 4 साल से कानून तो बना है, केंद्र सरकार नियम क्यों नहीं बनाती. चुनाव के वक्त सिर्फ सियासी ध्रुवीकरण के लिए ऐसे बयान दिए जाते हैं. इसके अलावा, ममता बनर्जी पर उन्होंने कहा कि ममता जी से हमारी बात चल रही है, हमारे दरवाजे खुले हैं लेकिन ताली दो हाथ से बजती है. हमारी यात्रा सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी में सफल रही है. टीएमसी के लोगो ने कुछ जगह हमारे पोस्टर फाड़े लेकिन फिर भी यात्रा सफल रही. यात्रा में जनसैलाब आया.

बीजेपी के दो भाई ईडी और सीबीआई

बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के दो भाई है जिनका नाम ईडी और सीबीआई है. दरअसल, सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराई हुई है, बिहार झारखंड में यात्रा जा रही है इसलिए इंडिया गठबन्धन के लोगों को परेशान कर रहे हैं. बता दें ईडी की टीम ने सोमवार को दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास का दौरा किया, माना जा रहा है कि यह दौरा जमीन घोटाले से जुड़े मामले में उनके बयान से संबंधित है.

पूर्णिया रैली पर बोले जयराम रमेश

इंडिया गठबंधन में पड़े डेंट के बाद आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्णिया पहुंच रहे हैं. राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश कर गई है. कल पूर्णिया में होने वाली रैली पर जयराम रमेश ने कहा कि रैली में सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्य रहेंगे. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी आएंगे. लालू जी से आज सुबह बात हुई है उनको और तेजस्वी को कल ईडी ने बुलाया है. लेकिन उन्होंने कहा है कि, अगर उससे फ्री हुए तो आएंगे नहीं तो वह अपना प्रतिनिधि भेजेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.