Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर राहुल और जडेजा

35

ऐसा लगता है भारतीय क्रिकेट टीम का वक्त फिलहाल अच्छा नहीं चल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया को जबरदस्त झटका लगा है. विशाखापट्टनम में होने वाले अगले टेस्ट मैच से पहले ही टीम इंडिया के 2 बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. 2 फरवरी से होने वाले इस टेस्ट के लिए स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वहीं सेलेक्शन कमेटी ने आखिर लंबे इंतजार के बाद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को पहली बार भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया है.

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार 28 जनवरी को भारतीय टीम की बैटिंग के दौरान रवींद्र जडेजा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए थे. इस कोशिश में उन्होंने अपना विकेट तो गंवाया ही, साथ ही उनकी हैमस्ट्रिंग में भी परेशानी उभर आई. वहीं राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि मेडिकल टीम दोनों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

पहले टेस्ट में दिखाया था दम

रवींद्र जडेजा और राहुल ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में दमदार बैटिंग की थी. राहुल ने पहली पारी में 86 रन बनाए थे, जबकि जडेजा ने 87 रन बनाए थे. जडेजा ने मैच में 5 विकेट भी हासिल किए थे. हालांकि दोनों ही बल्लेबाज बाकी सारे खिलाड़ियों की तरह दूसरी पारी में नाकाम रहे और टीम इंडिया सिर्फ 202 रनों पर ढेर हो गई थी और मुकाबला हार गई. उस हार के बाद इन दोनों की चोट टीम इंडिया के लिए और बड़ा झटका है.

पहली बार सरफराज को मौका

इन दोनों की चोट के बाद BCCI ने 3 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है. सेलेक्शन कमेटी ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में जगह दी है. इसमें सरफराज खान को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है. डॉमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बरसाने के बावजूद सरफराज की अनदेखी के कारण काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन अब उनका इंतजार भी खत्म हो गया है. वहीं सुंदर की फिर से टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ भी फिर से स्क्वॉड में लौटे हैं और डेब्यू की उम्मीद करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.