Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

पति को सुधरने का वादा कर पहले किया रेप, फिर अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल…ऐसे हुआ गरम तवे वाले बाबा का पर्दाफाश

36

धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वाले और लोगों को मूर्ख बनाने वाले संतों की लिस्ट काफी लंबी है। इन बाबा में ऐसे कई नहीं है, जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार ना बनाया हो। हालांकि इस लिस्ट में आशाराम, राम रहीम और स्वामी नित्यानंद जैसे कई नाम शामिल हैं,जो की इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। इसी बीच मार्डी आश्रम के गुरुदास बाबा पर मध्य प्रदेश की महिला ने रेप का आरोप लगाया है। आरोपी बाबा का असली नाम सुनील जानराव कवलकर है, जो गोरक्षा का काम करने का दावा करता है।

महिला का कहना ​​है कि बाबा ने धोखा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बता दें कि रेप के आरोपी इस नए बाबा को दुनिया गुरुदास और तवेवाले बाबा के नाम से जानती है। लेकिन इसका असली नाम सुनील जानराव कवलकर है। वो अमरावती के तिवसा तालुका में मार्डी में बने आश्रम में रहता है। वह मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों की समस्याओं का समाधान देते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली एक महिला अपने नशेड़ी पति से तंग आ चुकी थी। पारिवारिक कलह को खत्म करने की उम्मीद में वह समाधान की खोज कर रही थी।

पति सुधर जाएगा और परिवारिक समस्या खत्म हो जाएगी
उस महिला को किसी ने बताया कि गुरुदास बाबा पूर्णिमा के दिन पर पूजा करके अंगारे देते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। पिछले साल मार्च में वो महिला मार्डी के आश्रम में गुरुदास बाबा से मिली थी। जब महिला ने उन्हें अपनी व्यथा के बारे में सुनाया तो इसके बाद बाबा ने उसे प्रसाद दिया और कहा कि वो जबलपुर आने पर उससे जरुरु मिलेगा। इसके बाद बाबा मई में दो बार जबलपुर भी गया। इसी दौरान महिला को अकेले में मिलने के लिए बुलाया गया। महिला के आरोपों के अनुसार, वह बाबा से मिलने के बाद उसे छह से सात महीने तक आश्रम में रहने का कहा गया। बाबा ने उससे कहा कि, इसके बाद उसका पति सुधर जाएगा और उसकी परिवारिक समस्या खत्म हो जाएगी। महिला का दावा ​​है कि इस दौरान बाबा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।

इसके बाद बाबा उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। जब महिला ने आश्रम छोड़ने की बात की, तो उसे धमकी दी गई कि अगर वह शिकायत करेगी तो उसे जान से मार दी जाएगी। हालांकि, महिला ने डर के बावजूद 25 जनवरी को पुलिस के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है, और उसकी तलाश जारी है। गुरुदास बाबा ने अपने आश्रम में नशा मुक्ति का काम करने का भी दावा किया है, लेकिन उसका वीडियो वायरल होने के बाद इसका नाम सुर्खियों में आया था। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तिवासा तालुका के मार्डी में रहने वाले गुरुदास बाबा को अब गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जो समाज में चौंकाने वाले हैं।

कौन है गुरुदास बाबा ?
अमरावती जिले के तिवासा तालुका के मार्डी में रहने वाला गुरुदास बाबा का दावा है कि वो गोरक्षा का काम करता है। पिछले साल एक वीडियो वायरल होने के बाद इसका नाम सुर्खियों में आया था। उस वीडियो में इसे धधकती आग पर रखे तवे पर बैठे हुए देखा गया था। जो उस वक्त बीड़ी जैसी कोई चीज पी रहा था। हालांकि, बाद में उससे बात की गई तो उसने कहा कि वो कोई बाबा नहीं हैं और न ही उन्हें महाराज कहा जाए। उसका कहना था कि वो अंधविश्वास का काम नहीं करते हैं।

उस वक्त गुरुदास महाराज ने कहा था, ”मैं कोई चमत्कारी बाबा नहीं हूं और ना ही मैं अंधविश्वास पर भरोसा करता हूं। जब मेरे शरीर में दैवीय शक्ति आ जाती है तो मुझे भी पता नहीं चलता कि मैं क्या कर रहा हूं और कहां बैठा हूं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महाशिवरात्रि के दिन का है। उस दिन आश्रम में भंडारा था। जहां किसी भक्त ने उसका वीडियो बना लिया था। मैं आश्रम में नशा मुक्ति का काम करता हूं। मैं भगवान गौतम बुद्ध, प्रभु श्री रामचंद्र, क्राइस्ट, संत गाडगे, बाबा तुकडोजी महाराज को मानने वाला हूं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.