Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

“वो तय कर लें कि कांग्रेस पार्टी सत्ता दलालों से चलेगी या कार्यकर्ताओं से” जानें कांग्रेस नेता ने क्यों कही ऐसा बात

43

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने हार का ठीकरा ईबीएम पर तो फोड़ा ही है इसी के साथ भीतरघात के आरोप भी लगाए है। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव अपनों की वजह से ही हारे है। इसी बीच कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जो जो नेता कांग्रेस से अलग हुए, उन्होंने कई राज्यों में सरकारें बनाईं, लेकिन MP में आपसी भीतरघात से हारे। आने वाले समय में ऐसा न हो एमपी में अगली सरकार, दूसरी अलग हुई कांग्रेस की हो।

दिग्विजय सिंह के EVM पर सवाल उठाने पर छोटे भाई लक्ष्मण सिंह का पलटवार करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्यों को अपना आंकलन करने की जरूरत है। कांग्रेस का विरोध करने वालों को सांसद का प्रतिनिधि बनाया जा रहा है। क्या EVM ने कहा कांग्रेस का विरोध करने वालों को प्रतिनिधि बनाओ? क्या EVM ने कहा हारने वाले इलाकों में सांसद निधि खर्च करो? दलालों ने सर्वमान्य नेताओं का स्तर गिराया है। आगे लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम कर रहे हैं, और दोष EVM को दे रहेंगे। यह EVM का दोष नहीं भीतरघात है। क्या 20 साल से हो रहा है ऐसा, कांग्रेस ही लाई EVM।

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी ने 20 साल पहले बंटाधार नाम रखा था। आज भी यह नाम चल रहा है। इसका आकलन करना जरूरी है कि आज भी यह नाम क्यों चल रहा है। बंटाधार नाम लेते हैं और बीजेपी को वोट मिल जाते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि दलाल उनको छोड़ने वाले नहीं है। दलालों को बिठाने का काम आप और हम सब मिलकर करेंगे। आप यह तय कर लें कि दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की सुनना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.