Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

रील्स पर मिलेगा गिफ्ट, इतनी होगी कीमत ऐसे होगी कमाई

43

अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं तो ये इंफॉर्मेशन आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. यहां हम आपको इंस्टाग्राम के एक ऐसे फीचर के बारे में बताएंगे जो आपके लिए कमाई का जरिया बन सकता है. कुछ लोग इस फीचर को पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं और इसका बेनिफिट उठा रहे हैं. लेकिन जो लोग इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं वो यहां इसके बारे में पूरी डिटेल्स पढ़ सकते हैं. यहां आपको सब पता चल जाएगा कि आखिर ये फीचर क्या है, कैसे इनेबल करना है और कैसे इससे कमाई हो सकती है.

क्या है

Instagram Gifts फीचर एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को अपने पसंदीदा रील क्रिएटर्स को गिफ्ट देने की अनुमति देता है. गिफ्ट अलग-अलग तरह के होते हैं, जैसे- स्टार, बैज और इमोजी, यूजर्स इन गिफ्ट को क्रिएटर की रील के दौरान खरीद सकते हैं.

क्रिएटर उन गिफ्ट्स को कैश करा सकता है, क्रिएटर को प्रति स्टार 0.1 डॉलर (करीब 8.31 रुपये) मिलते हैं. क्रिएटर को अपने गिफ्ट अमाउंट को मंथली निकाल सकते हैं.

Instagram Gifts फीचर ऐसे एक्टिव करें

Instagram Gifts फीचर को एक्टिव करने के लिए, क्रिएटर को अपने Instagram प्रोफाइल पर कुछ सेटिंग्स बदलनी होंगी.

  • इसके लिए सबसे पहले, अपनी प्रोफाइल पर जाएं, इसके बाद “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • “Settings” मेनू में, “Reels” के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको “Gifts” का ऑप्शन शो होगा इस पर क्लिक करें.
  • “Gifts” के मेनू में “Turn On Gifts” पर क्लिक करें. इसके बाद आपका गिफ्ट फीचर एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद आपको 10 दिन के अंदर या इसके बाद स्टार-गिफ्ट मिलना शुरू हो सकता है.

Instagram Gifts फीचर से ऐसे होगा फायदा

इनकम सोर्स: Instagram Gifts फीचर क्रिएटर के लिए इनकम का एक्स्ट्रा सोर्स है. इससे क्रिएटर अपने वीडियो बनाने और पब्लिश करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं.

फॉलोअर्स के साथ कनेक्शन: Instagram Gifts फीचर यूजर्स को क्रिएटर के साथ कनेक्ट करने का एक तरीका ऑफर करता है. इससे क्रिएटर और उसके व्यूअर्स के बीच संबंध मजबूत होते हैं.

इस फीचर का फायदा लेने के लिए आपके अकाउंट का क्रिएटर या बिजनेस होना जरूरी है. इसके अलावा अगर आपको कोई स्टार-गिफ्ट देगा तभी आप उसे कैश में निकाल सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.