Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुजरात: ट्रेन की चपेट में आने के बाद शेरनी की दर्दनाक मौत, एक महीने में तीसरी घटना

27

गुजरात के अमरेली जिले में एक शेरनी की मौत हो गई है। यह शेरनी चार दिन पहले एक ट्रेन की चपेट में आने के बाद घायल हो गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार को शेरनी ने दम तोड़ दिया। इस महीने जिले में ट्रेन की चपेट में आने से शेरनी की मौत का यह तीसरा मामला है।

20 जनवरी को घायल हुई थी शेरनी
अमरेली जिले के राजुला तालुका के डोलिया गांव के पास 20 जनवरी को एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से शेरनी घायल हो गई थी। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसे जूनागढ़ जिले के सक्करबाग चिड़ियाघर में भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को इसकी मौत हो गई।

एक महीने में तीसरी घटना
इससे पहले तीन जनवरी को अमरेली के गिर (पूर्व) वन प्रभाग के विजापडी गांव के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक शेरनी घायल हो गई थी। एक अधिकारी ने बताया था कि, शेरनी को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में इसे शक्करबाग चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी को इसकी मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि 12 जनवरी को अमरेली जिले के उसकी डिवीजिन में अमृतवेल गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक शेर की मौत हो गई थी।

सूबे में कितनी है शेरों की आबादी?
2020 में एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में एशियाई शेरों की आबादी 2015 से पांच वर्षों में 523 से लगभग 29 प्रतिशत बढ़कर 674 हो गई, जबकि शेरों का वितरण क्षेत्र 36 प्रतिशत बढ़ गया। फरवरी 2023 में राज्य विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में वन मंत्री मुलु बेरा ने कहा कि 2021 और 2022 में दो वर्षों में राज्य में हुई 240 शेरों की मौतों में से 26 मौतें अप्राकृतिक कारणों से हुईं, जैसे बड़ी बिल्लियों का वाहनों की चपेट में आना या खुले कुओं में गिरना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.