Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में जैन समाज ने 51 मंदिरों में जलाए दीये, श्रीगुप्तेश्वर महादेव मंदिर भी जगमगाया

33

जबलपुर। श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 2100 दीप प्रज्जवन किए गए। साथ ही आतिशबाजी की गई। श्रीगुप्तेश्वर पीठाधीश्वर मुकुंद दास महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम के द्वारा भगवान गुप्तेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया गया था। पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र ने महाआरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। गुप्तेश्वर सेवा समिति के सदस्य उत्कर्ष रावत ने बताया कि दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया। श्रीगुप्तेश्वर महादेव मंदिर को लाइट और दीपों से सजाया गया। सुबह से भगवान महादेव जी का दिव्य श्रृंगार किया गया। कार्यकम में ऋषभ मिश्रा, कमलेश जायसवाल, सत्यम मिश्रा, रश्मि गुप्ता व सुषमा केशवरवानी उपस्थिति थे।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को जबलपुर के जैन समाज में अति उत्साह से मनाया। जबलपुर के सभी दिगंबर एवं श्वेतांबर समाज के 51 मंदिरों में रोशनी की गई और मिष्ठान वितरण किया गया। जबलपुर जैन पंचायत सभा द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर बड़े फव्वारे पर 5100 दीपों का प्रज्जवलन किया। शहर का सबसे बड़ा आयोजन बड़े फव्वारे पर किया जहां हजारों लोगों ने प्रचलित कर उत्सव मनाया। जैन समाज द्वारा राम एवं सीता की भव्य शोभायात्रा भी निकल गई। महाआरती की गई। मंच पर विराजमान राम सीता के स्वरूप का पूजन मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे, कमलेश अग्रवाल, सीए अखिलेश जैन, डा. जितेंद्र जमादार, सुजीत भाऊ, संजीव चौधरी और जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन ने किया।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष राजेश जैन रेमंड्स, चौधरी सुबोध जैन और राहुल बड़कुल ने मालवीय चौक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और दीप प्रज्वलित कर मिष्ठान वितरण किया। पंचायत सभा के सुजीत भाऊ ने बताया कि यह एक ऐसा अवसर 500 वर्ष बाद आया है और इसे सभी सनातनी राष्ट्र गर्व के रूप में मना रहे हैं। जैन पुराण में भी श्रीराम कथा का उल्लेख है। संगम कालोनी जैन मंदिर के संरक्षक पवन जैन व अध्यक्ष आशीष जैन लालू ने मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम उखरी चौकी के सामने रखा। सीए मनीष कौशल, शैलेश जैन, डा. विमल जैन ने भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश फणीस ने किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.