Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चैटबॉट पगलाया, कस्टमर को दी गाली, बोला- सबसे बकवास है कंपनी की सर्विस, मत करो इस्तेमाल

28

एक यूरोपियन डिलीवरी कंपनी डीपीडी को अपने सबसे बुरे सपने का सामना करना पड़ा, क्योंकि उसके ही एआई चैटबॉट सर्विस ने उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ाकर रख दी. हुआ यूं कि एक कस्टमर की शिकायत के बाद चैटबॉट ने अपनी ही कंपनी को ‘सबसे बकवास’ करार देते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल करना बंद कर दो. कस्टमर ने चैटबॉट के साथ हुई इस अनोखी बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, पहले तो चैटबॉट कुछ भी बोलने में हिचक रहा था. लेकिन इसके बाद उसने कंपनी की जो कलई खोली, पढ़कर कस्टमर भी हक्का-बक्का रह गया. ऐसा लगा, मानो चैटबॉट दारू के नशे में बहक गया हो. चैटबॉट से कस्टमर ने सवाल किया, ‘डीपीडी कितनी बेकार है.’ इस पर जवाब आया, ‘कंपनी के बारे में क्या ही बोलूं. निहायत ही बकवास है.’ इसके बाद कस्टमर ने चैटबॉट से अच्छी पार्सल सेवाओं के लिए सिफारिशें देने को भी कहा. इस पर चैटबॉट बोला- ‘मैं तो किसी को भी रिकमेंड न करूंगा.’

यूके के एशले ब्यूचैम्प ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है, ‘पार्सल डिलीवरी फर्म डायनैमिक पार्सल डिस्ट्रीब्यूशन (डीपीडी) ने अपनी कस्टमर सर्विस चैट को एआई बॉट से बदल दिया है. लेकिन लगता है कि यह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए बेकार है. क्योंकि, जब मैंने उससे एक सवाल किया तो उसने कंपनी के बारे में ही अपमानजनक कविता लिख डाली. यही नहीं, मुझे गाली तक दी.’

‘पगलाया कंपनी का चैटबॉट’

इस विचित्र घटना के बाद डीपीडी को एआई चैटबॉट डिसेबल करने के लिए मजबूर होना पड़ा. लेकिन सोशल मीडिया पर अब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, यह कितनी हास्यास्पद घटना है. वहीं, दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘चैटबॉट भी पगलाते हैं यह आज पता चला.’ एक अन्य ने कहा, एआई के भरोसे रहोगे, तो ऐसे ही बेड़ागर्क करवाएगा. एक और यूजर ने कमेंट किया है, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ऐसे ही क्रांति लाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.