Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

पूरे अमेरिका के मंदिरों में मनाया गया अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव

65

वाशिंगटन: अमेरिका में सैकड़ों की संख्या में मंदिरों और सामुदायिक संस्थाओं ने सोमवार को अयोध्या में ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। अमेरिका की विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को यहां पूरे देश में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं समुदाय के कई सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे। साथ ही टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीरें और दृश्य भी प्रदर्शित किए गए।

वाशिंगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी अमेरिकी समुदाय के लोग भी इस समारोह में शामिल हुए। उनका कहना है कि यह पूरे समुदाय के लिए खुशी मनाने का क्षण है और यह एक सपने के सच होने जैसा है। ‘सिख ऑफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य जस्सी सिंह ने कहा, ”यह एक बहुत ही खुशी का मौका है।” सिंह ने कहा, ”सिख समुदाय और ‘सिख ऑफ अमेरिका’ की ओर से मैं भारत में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के इस खुशी के अवसर पर अपने हिंदू भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी समुदाय सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई यहां इस खुशी के मौके पर जश्न मना रहे हैं।”

‘मुस्लिम ऑफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य और पाकिस्तानी अमेरिकी साजिद तरार भी वर्जीनिया के एसवी लोटस टेम्पल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ”मैं यहां शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आया हूं। हम वर्षों से उपमहाद्वीप में एक साथ रह रहे हैं लेकिन आज हमारे बीच बहुत सारे मतभेद पैदा हो गये हैं। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।” उन्होंने मंदिर के उद्घाटन के लिए हिंदू समुदाय को बधाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.