Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

भगवान राम की भक्ति का भारतीय सेना पर चढ़ा जादू, ITBP के जवान ने गाया ‘राम आएंगे’ गाना

56

आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और इस मौके पर पूरे देश से लोग उमड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज 10.30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचें। इस खास अवसर पर देशभर कई नेताओं, अभिनेताओं और साधु-संतों को अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। आज 12 बजे के बाद  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। फिलहाल के लिए राम मंदिर को आम लोगों के लिए बंद रखा जाएगा है।

आईटीबीपी के जवान ने दी भगवान राम को श्रद्धांजलि
बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर लोगों में उत्साह और आनंद का माहौल है, और यह समारोह देशभर में विभिन्न रूपों में सेलिब्रेट किया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस खास अवसर को अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जा रहा है। कहीं ढोल तो कहीं ताशों ने माहौल बना रखा है। भगवान के लिए जागरण और भोज का आयोजन किया गया है।

इस बीच सेना और उनके जवान भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवान लवली सिंह ने भगवान राम के लिए एक दिलचस्प गाना ‘राम आएंगे’ गाया है जिसे पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। नई ऊर्जा के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है और लोग इस मौके पर भगवान राम के नाम में आनंदित हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.